सनत शर्मा
बहादराबाद। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए रात्रि गश्त/ चेकिंग के दौरान रानीपुर झाल स्थित पुल से जाने वाले कच्चे रास्ते के पास संदिग्ध व्यक्ति को 350 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में नशे के विरुद्ध नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते गौतम पुत्र चमन सिंह निवासी शहजानपुर थाना धनोरा जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश को अवैध 350 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते आज एक अभियुक्त को 350 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई चंद्रमोहन, कांस्टेबल राहुल देव, रविंद्र बालियान का अहम रोल रहा।

More Stories
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।