क्राइम ब्यूरो
भगवानपुर। क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के फल स्वरूप मुखबिर की सूचना पर कांस्टेबल गुलबहार व कॉन्स्टेबल रवि दत्त ने कादिर पुत्र यूनुस निवासी मक्खनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को उसकी जामा तलाशी से एक अदद 315 बोर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 280/21 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर सक्षम न्यायालय पेश किया गया है।
पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो कई बार इसमें बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा