मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड से आज एक बेहद दुखद खबर आयी है। गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल सिंह रावत का लंबी बीमारी के बाद देहरादून के गोविंद अस्पताल में निधन हो गया है। गोपाल रावत की निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर छा गई है। विधायक गोपाल रावत पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अपना इलाज के लिए मुंबई भी गए थे। वो बीते दिसम्बर महीने से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने गोविन्द अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गहरा शोक जताया है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गंगोत्री विधायक के निधन को उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है। आपको बता दें कि गोपाल सिंह रावत गंगोत्री विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रह चुके हैं। प्रदेश के बड़े नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो