मनोज सैनी
हरिद्वार। आईपीएल में सट्टा लगाते हुए ज्वालापुर क्षेत्र से ज्वालापुर पुलिस व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी, हरिद्वार के निर्देश पर ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, जुआ व सट्टा आदि की रोकथाम के लिए एक टीम का गठन किया था जिसके फलस्वरूप आज ज्वालापुर पुलिस वह सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र से दो व्यक्तियों पंकज अरोड़ा पुत्र श्री राजकुमार अरोड़ा (उम्र 48 वर्ष) निवासी धीरवाली, शिव मंदिर के पास, ज्वालापुर व कपिल अरोड़ा पुत्र कमल अरोड़ा (उम्र 30 वर्ष) निवासी मौ0 मालियान, ज्वालापुर, हरिद्वार को ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 19, 94, 761 रुपये बरामद किये हैं साथ ही आईपीएल सट्टे में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सटोरियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में चंद्र चन्द्राकर नैथानी, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर, उपनिरीक्षक प्रभारी चौकी रेल खेमेन्द्र गंगवार, उपनिरीक्षक चरण सिंह, कॉन्स्टेबल हेमन्त, मनमोहन, रणजीत सिंह तोमर प्रभारी सीआईयू, कॉन्स्टेबल उमेश, अजय, नरेंद्र, मनोज, विवेक यादव प्रमुख थे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।