मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड में आज भी कोरोना पॉजिटिव के केसों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। पिछले दिनों राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ना चिंताजनक बनता जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 7783 नए मामले सामने आए है। जबकि 127 लोगों की मौत हुई है।
उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 7783 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, जिनमें देहरादून से 2771, हरिद्वार से 599, नैनीताल से 956, उधमसिंह नगर से 1043, पौडी से 263, टिहरी से 504, चंपावत से 245, पिथौरागढ़ से 225, अल्मोड़ा 271, बागेश्वर से 240, चमोली से 283, रुद्रप्रयाग से 143, उत्तरकाशी से 240 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। जबकि राज्य में आज 127 मरीजों की मौत हुई।


More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।