मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को 188 लोगों की कोरोना ने जान ली है। इससे पूर्व शनिवार को भी 197 लोगों की मौत हुई थी। मौतों का यह सिलसिला लगातार जारी है लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर मौतों का ये सिलसिला कब रुकेगा और लोग राहत की सांस ले सकेंगे। रविवार को 4496 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रविवार को 188 लोगों की मौत के साथ उत्तराखंड में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 4811 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 283239 पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि उत्तराखंड मे 198530 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अभी भी उत्तराखंड में 78802 केस एक्टिव हैं। आज देहरादून 1248, हरिद्वार 572, पौड़ी 391, उतरकाशी 351, टिहरी 498, बागेश्वर 153, नैनीताल 117, अलमोड़ा 65, पिथौरागढ़ 100, ऊधमसिंहनगर 393, रुद्रप्रयाग 356, चंपावत 41, चमोली 211 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा