मनोज सैनी
देहरादून। कोरोना को लेकर अब उत्तराखण्ड का पुलिस महकमा सख्त हो गया है। उत्तराखंड में अब सही से मास्क न पहनने पर भी लोगों का चालान काटा जाएगा। उत्तराखंड के डीजीपी श्री अशोक कुमार ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस सम्बंध में सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति ने सही तरीके से मास्क नहीं पहना है और मास्क नाक व मुंह के नीचे या गले में लटका रखा है तो उस पर मास्क न पहनने के बराबर ही जुर्माना किया जाए। ऐसे व्यक्ति पर प्रथम बार उल्लंघन में 500, दूसरी बार 700 और उसके बाद 1000 रूपए जुर्माना की कार्यवाही अमल में लायी जाए।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।