मनोज सैनी
हरिद्वार। एलोपैथी व एलोपैथी डॉक्टरों पर दिए गए बयानों को लेकर बाबा रामदेव पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। कोरोना महामारी के बीच एलोपैथी और डॉक्टरों पर बयान के लिए बाबा रामदेव को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर रामदेव की जमकर किरकिरी हो रही है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी रामदेव को इस तरह के बयानों से बचने की नसीहत देते हुए पत्र माफी मांगने के लिये पत्र भी लिखा है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और आईएमए ने रामदेव के खिलाफ एक हजार करोड़ रूपये का मानहानि का केस ठोक दिया है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने व देश के अन्य हिस्सों में डॉक्टरों ने रामदेव और पतंजलि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। सोशल मीडिया पर भी रामदेव के खिलाफ मुहिम चली।
सोशल मीडिया यूजर्स ने रामदेव की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हजारों की संख्या में पोस्ट लिखे। इन सबके बीच बाबा रामदेव का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर भी रामदेव की खूब आलोचना हो रही है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह अपनी गिरफ्तारी की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि गिरफ्तार तो उनका बाप भी नहीं कर सकता। वायरल हो रहे रामदेव के बयान से साफ जाहिर है कि रामदेव अपने आपको कानून से ऊपर मानने लगे है और केन्द्र में बैठी मोदी सरकार खुलेआम चेतावनी दे रहे हैं।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा