ब्यूरो
चमोली। चारधाम यात्रा में कोविड से सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर सभी होटल, ढाबा, दुकानदारों एवं अन्य व्यवसायियों सहित वाहन चालकों का एक अभियान के तहत वैक्सीनेशन किया जाएगा। एसीएमओ डा0 उमा रावत ने बताया कि चमोली जनपद में बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर लगभग 7 हजार लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। अभी 1700 डोज मिल गई है और अगले 3 से 4 दिनों में यात्रा मार्ग पर सभी व्यवसायियों एवं वाहन चालकों का वैक्सीनेशन ड्राइव पूरा किया जाएगा।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।