मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पथरी पावर हाउस के पास एक हुंडई एसेंट कार में एक व्यक्ति को 14 पेटी अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए अभियुक्त सलमान को पकड़ा गया तथा एक अभियुक्त इरफान उर्फ राजा अरशद निवासी दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मौके से बरामद हुंडई एसेंट कार बिना नंबर के कागजात नहीं होने के कारण गाड़ी को एमबी एक्ट के साथ साथ 60/72 आबकारी अधिनियम में सील किया गया अभियुक्त के खिलाफ अभियोग दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। 14 पेटी अंग्रेजी शराब व अभियुक्त को
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रवीन रावत, कांस्टेबल संतराम, कॉन्स्टेबल प्रदीप नेगी, कॉन्स्टेबल गंभीर तोमर शामिल हैं।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।