मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर श्रम मंत्री रहते भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोप लगे थे मगर सत्ता की हनक में सब दब गए। अब कर्मकार कल्याण बोर्ड का एक और घोटाला सामने आया है जब भवन निर्माण कल्याण कर्मकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द कुरेल ने लाखनवाला थाना सहसपुर विकास खण्ड विकास नगर जाकर देखा कि हजारों हजार की संख्या में श्रमिकों को दी जाने वाली साइकिलें लावारिश हालात में पड़ी हुई है। कुरेल का दावा है कि इन साइकिलों को श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को बांटा जाना था मगर विभाग में अभी तक भी इन साइकिलों को नहीं बांटा है जबकि अब साइकिलों की हालत भी खस्ता हो चुकी है।
कुरेल ने बताया कि श्रम विभाग में लगभग 2 से ढाई लाख तक श्रमिक पंजीकृत है, मगर न जाने उन्हें अभी तक इसका लाभ क्यों नहीं दिया गया। कुरेल ने विभाग और मंत्रालय पर आरोप लगाते हुए बताया कि यह एक बहुत बड़ा घोटाला है जिसकी जनहित में जांच आवश्यक है। कुरेल का दावा यह भी है कि अब इन साइकिलों का आने वाले 2022 के चुनाव में सरकार उपयोग कर सकती है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा