मनोज सैनी
चमोली। शासन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सी-ग्रेड सेब फलों के विपणन हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए सी-ग्रेड सेब फलों के विपणन के लिए रु. 10.00 (दस रुपये) प्रति किलोग्राम की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। जिला उद्यान विभाग द्वारा हेलंग, जोशीमठ, तपोवन, मलारी तथा घेस में सेब के लिए क्रय एवं संग्रह केन्द्र बनाए गए है। फल उत्पादन क्षेत्र में बनाए गए इन केन्दों पर सी-ग्रेड सेब फलों का उपार्जन 15 अगस्त से 31 अक्टूबर 2021 की अवधि तक रहेगा। निर्धारित शर्तो के अनुसार फलों का उर्पाजन केवल उद्यानपतियों से किया जाएगा। आढ़तियां एवं बिचौलिए इसमें शामिल नही होंगे। कृषकों से उर्पाजित फलों के सापेक्ष उन्हें चैक के माध्यम से औपचारिकताऐं पूर्ण करने पर भुगतान किया जाएगा। उद्यानपतियों से ओले के दाग वाले फल भी लिए जाएंगे, परन्तु सडे गले फलों तथा 50 मिमी व्यास से कम वाले सी-ग्रेड फलों का उर्पाजन नही किया जाएगा। इसके साथ ही फलों के तुडाई के उपरान्त श्वसन क्रिया से फलों के वजन में होने वाली कमी के दृष्टिगत क्रय करते समय क्षति पूर्ति के लिए 2.5 प्रतिशत अधिक वजन लिया जाएगा। मुख्य उद्यान अधिकारी ने सभी संग्रह/क्रय केन्द्रों पर अधीनस्थ कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी है।

More Stories
अर्धकुंभ को लेकर शासन और प्रशासन के दावों की खुली पोल। अंधेरे में जूना अखाड़ा के रमता पंचों ने कुंभ नगरी हरिद्वार में किया प्रवेश।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर अवैध पार्किंग और यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई: 44 चालान, दो वाहन सीज।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। जिला प्रशासन सतर्क, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।