मनोज सैनी
चमोली। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने गौचर में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को गौचर में सभी लाइजन अफसरों को ब्रीफ करते हुए व्यवस्थाओं को चाक चौबन्द रखने के निर्देश दिए है। वही सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर डीआईजी करण सिंह नगनियाल, डीआईजी सिक्यूरिटी कृष्ण कुमार वीके और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस सुरक्षा बलों को जरूरी निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान केदारनाथ में मौसम खराब होने अथवा अन्य संभावित कारणों से गौचर में हेलीकाप्टर लैडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां पर हेलीकॉप्टरों की रिफ्यूलिंग भी की जाएगी। गौचर में वैकल्पिक तौर पर सेफ हाउस, पीएम आफिस एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई है।जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी लाइजन आफिसर एवं कार्मिकों को ड्यूटी पास के साथ निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थलों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर एक दिन पूर्व 4 नवंबर को लाइजन अफसर, सुरक्षा बल सहित सभी कार्मिकों की ड्यूटी का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

डीआईजी पुलिस ने सभी जवानों को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता एवं चौकसी रखने के निर्देश दिए। वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर गौचर में हुई ब्रीफिंग के दौरान सभी लाइजन आफिसर, सुरक्षा बल एवं ड्यूटी कार्मिक उपस्थित थे। वीवीआईपी ड्यूटी में कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत भी खास अहतियात बरती जा रही है। ड्यूटी कार्मिकों का कोविड टेस्ट के साथ ही मास्क एवं शारीरिक दूरी रखने के निर्देश दिए गए है। गौचर हवाई पट्टी, सेफ हाउस, पीएम आफिस एवं अन्य प्रमुख स्थलों को नियमित सेनेटाइज किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।