क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर ले जाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने बदायूं में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही साथ किशोरी को बरामद कर हरिद्वार लाने के बाद मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में धाराओं का बढाया गया है और पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 2 दिन पहले क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वाले दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की तलाश में खड़खड़ी पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में टीम को लगाया गया। आरोपियों की मोबाइल फोन नंबर को सर्विलांस पट लगाकर लोकेशन को लगातार ट्रेस किया जा रहा था, मोबाइल फोन बीच-बीच में बंद होने के कारण सही लोकेशन तक पहुंचने पर पुलिस टीम को दिक्कत आ रही थी। पुलिस टीम मोबाइल फोन लोकेशन के हिसाब से आरोपियों का पीछा कर रही थी। आरोपियों की आखिरी लोकेशन बदायूं उत्तर प्रदेश में लगातार मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने लोकेशन के हिसाब से दबिश देकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपरहण की गई किशोरी को भी बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी मनोज ने बताया कि किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए थे। किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों का भी मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया गया है। किशोरी को भगाकर ले जाने वाले मुख्य आरोपी मनोज का साथ भी उसके साथी ने दिया था।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।