मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस को सत्ता में लाने हेतु प्रत्येक ब्लॉक व विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव अभियान सहयोगी के लिये लोगों को आमंत्रित किया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखते हुए हरीश रावत ने लिखा है कि मैं अगले एक हफ्ते के अंदर हर ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्र के लिए एक चुनाव अभियान सहयोगी का चयन करूँगा। मैंने कुछ लोगों को आमंत्रित किया था, उन्होंने मेरे आमंत्रण को स्वीकार कर अपनी सेवाएं प्रस्तुत की हैं।

मैं उनमें इस बात को सुनिश्चित करूँगा कि वो टिकट की दौड़ में किसी कांग्रेसजन के साथ अपने को खड़ा न करें, इस समय वो एक निष्पक्ष व्यक्ति के रूप में हों, जो लोग किसी के साथ खड़े हैं, किसी को पार्टी में टिकट मिले उसके लिए कैंपेन कर रहे हैं तो उनको नहीं लूंगा और ये लोग मुझे, मेरे प्रचार अभियान में कुछ तथ्यात्मक सहयोग देंगे और इस समय इनके पास कोई पद है या नहीं है वो महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन पार्टी के सत्ता में आने पर मैं इन लोगों को अपने अनन्य सहयोगी के रूप में आगे राजनैतिक शक्ति देने का प्रयास करूँगा तो अब भी यदि कुछ लोग अभियान समिति के संयोजक के रूप में और निष्पक्ष भाव से काम करने के लिए तत्पर हों तो वो मुझसे संपर्क करें। 7252833321

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा