ब्यूरो
देहरादून। सावधान! अब आप प्रदेश की राजधानी देहरादून की सड़कों व बाजारों में बिना मास्क के नहीं घूम सकते। यदि बिना मास्क के घूमते हुए पकड़े गए तो निश्चित ही आपको इसका दण्ड भुगतना पड़ेगा। एफआरआई में 11 आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। अब एक बार फिर मास्क को लेकर शक्ति बढा दी गई है। जिलाधिकारी, देहरादून डॉ0 राजेश कुमार ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी है कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। पहली बार बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से ₹500 का जुर्माना वसूला जाएगा, वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹700 और तीसरी बार पकड़े जाने पर ₹1000 का जुर्माना वसूला जाएगा। जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी का कहना है कि देखने में आ रहा है कि राजधानी की सड़कों, बाजारों में तमाम लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जो कोरोना महामारी को दावत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पलटन बाजार समेत राजधानी के प्रमुख बाजारों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा और जो भी लोग बिना मास्क के पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ़ कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।