मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस सरकार को खनन और शराब माफिया चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बननी तय है।
उत्तरी हरिद्वार में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आए प्रीतम सिंह प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जितने भी वायदे किए थे कोई भी पूरा नहीं किया। युवा बेरोजगार हैं महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। विकास कार्य ठप हैं तीन तीन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी भाजपा सरकार राज्य में विकास को गति नहीं दे पाई है। मुख्यमंत्री पर उन्होंने कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता ने सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई जनाधार नहीं है। जनता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल, हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अंजू द्विवेदी, विशाल राठौर दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
More Stories
जिलाधिकारी ने भेल में पेड़ गिरने से हुई दुर्घटना का लिया संज्ञान, मृतका के परिजनों को राहत कोष से मिलेंगे 4 लाख।
इस वार्ड में दोबारा निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन। मतदाताओं के नाम गायब होने व दोषियों के खिलाफ की कानूनी कार्यवाही की मांग।
निकाय चुनाव के बाद चाइनीज मांझे में उलझी भाजपा और कांग्रेस की राजनीति। नगर विधायक के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, नगर विधायक ने कहा हार से बौखलाई कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार।