मनोज सैनी
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने उनके सभी पदों से हटा दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले किशोर उपाध्याय की भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार से मुलाकात चर्चा में रही थी।

जिसके बाद ये कयास लगाया जा रहा था कि वो भाजपा में जा सकते हैं लेकिन बाद में किशोर ने इन सब दावों को नकार दिया था। इसी बीच पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी कर उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिए जाने का फरमान जारी कर दिया। देवेंद्र यादव ने लिखा कि जनता की भाजपा के खिलाफ लडाई को आपकी गतिविधियों से कमजोरी हो रही है।

आपको पूर्व में कई बार निजी तौर पर चेतावनी दी गई लेकिन आप नहीं माने। इसी के चलते आपको पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सभी पदों से हटाया जाता है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें पार्टी से भी बाहर किया जा सकता है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।