सुनील मिश्रा
हरिद्वार। मध्य हरिद्वार स्थित होटल ग्रैंड शिवा में सलिल कपूर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हरिद्वार के बच्चों ने फैशन फोटोशूट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने हाउस ऑफ सलिल कपूर ब्रांड के एथेनिक कलेक्शन पहन कर शूट करवाया।

होटल में कॉविड के नियमों का पालन करते हुए बच्चो से केक भी कटवाया गया। साथ ही पूर्व में आयोजित 2500 बच्चों के एक कांटेस्ट में से विजेता बने आरना, मिशिता और सीरत को *जूनियर मिस उत्तराखंड* का टाइटल, क्राउन ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सीरत, मनरूप, आरना, मिशीता, पावनी, जया, पूंजिका और काव्या आदि ने भाग लिया।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।