ब्यूरो
देहरादून। पत्नी की सहेली से यौन संबंध बनाने की चाहत लिये आरोपी युवक ने सहेली के विरोध करने पर आरोपी युवक ने पहले तो सहेली की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर बाद में उसके शव के साथ सैक्स किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बाद में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी युवक उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव में युवती हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि युवती की हत्या उसकी सहेली के ही पति अमन सिंह बिष्ट ने ही की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने युवती की हत्या का जो कारण बताया उससे पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। हत्यारे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी की सहेली से यौन संबंध बनाना चाहता था और जब पत्नी घर पर नहीं थी तो उसने उसे किसी बहाने से घर पर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर हत्यारे ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी ने मानवता की सारी हदों को पार करते हुए महिला के शव के साथ सैक्स भी किया और बाद में मौके से फरार हो गया। पूछताछ में हत्यारे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं था और इसी के चलते वह सैक्स पावर की दवाइयां लेने के साथ ही ड्रग्स भी लेता था। आरोपी ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अपनी पत्नी के साथ कौशिक एंक्लेव में किराए पर रह रहा था। मूल रूप से वह उत्तराखंड के टिहरी का रहने वाला है। उत्तरी जिला पुलिस के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि हत्यारे को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्यारे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारियां चल रही है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।