मनोज सैनी
हरिद्वार। विगत कई दिनों से जनपद में विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही अवैध खनन की सूचना पर जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा राजस्व एवं खनन विभाग को कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये गये थे।

जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशो के क्रम में आज हरिद्वार जनपद के तहसील भगवानपुर में उपजिलाधिकारी विजेश तिवारी, राजस्व एवं खान विभाग रवि नेगी के संयुक्त दल द्वारा प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत कड़ी कार्यवाही की।
खनन विभाग द्वारा 3 क्रेशरों पर कार्यवाही की गयी जिसमें से 2 क्रेशरों क्रमश सिद्धान्त एवम खालसा क्रेशरों में अवैध भंडारण पाए जाने पर सीज कर दिया गया साथ ही साथ लाखों का जुर्माना भी लगा दिया गया। उक्त के अतिरिक्त मोहनरो नदी में गढ़वाल मंडल निगम के राजस्व चुगान लॉट पट्टाधारक-लक्ष्मी कॉन्ट्रेक्ट का भी औचक निरीक्षण किया। चुगान लॉट में भारी अनिमितता पाए जाने पर संबधित को भी कड़ी चेतावनी का नोटिस जारी किया गया। उक्त के अतिरिक्त 02 ट्राली व 1 एच एम सीज कर थाने में सुपुर्द किये गए।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।