मनोज सैनी
हरिद्वार। नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम, हरिद्वार की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा ने निगम के नगर आयुक्त को नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था करने हेतु पत्र लिखकर निर्देशित किया है। पत्र में महापौर ने लिखा है कि नवरात्रि पर्व दिनांक 09.04.2022 को अष्टमी एवं दिनांक 10.04.2022 को राम नवमी है, जिसके अन्तर्गत नगर निगम, हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत मन्दिरों में भारी संख्याओं में श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। जिसके दृष्टिगत निगम क्षेत्रान्तर्गत मन्दिर परिसर एवं अन्य क्षेत्र में साफ-सफाई एवं चूना का छिड़काव इत्यादि की व्यवस्था की जानी अति आवश्यक है। इसलिये नवरात्रि पर्व दिनांक 09.04.2022 एवं दिनांक 10.04.2022 को अष्टमी व राम नवमी को दृष्टिगत रखते हुये साफ-सफाई एवं चूना का छिड़काव इत्यादि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।