ब्यूरो
रुड़की। पति पत्नी में बढ़ते विवाद के चलते पति ने पत्नी के सीने में चाकू घौंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूडकी की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा में अमन नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी पिंकी के सीने में चाक़ू घौंपकर उसे घायल कर दिया जिस कारण पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद आनन फानन में पिंकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर ढंढेरा निवासी अमन का अपनी पत्नी पिंकी के साथ घरेलु विवाद चल रहा था जिसके चलते पिंकी एक दो दिन से घर से बाहर गई हुई थी, आज जैसे ही पिंकी घर पहुंची तो अमन ने उस पर अचानक ही चाक़ू से हमला कर दिया जो पिंकी के सीने में लग गया, जिसके बाद पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। पिंकी की गम्भीर हालत को देखते हुए आसपास के लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सुचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और पिंकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर पुलिस ने आरोपी पति अमन को भी गिरफ्तार कर लिया था और पुलिस अब आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।