मनोज सैनी
देहरादून। पिछले दिनों हरिद्वार के कांग्रेस, बसपा व निर्दलीय विधायकों ने बैठक कर जनपद हरिद्वार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इसी कड़ी में आज जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गैर बीजेपी विधायकों ने डीजीपी श्री अशोक कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक मौ0 शहजाद, ममता राकेश, अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, विरेंद्र जाती, रवि बहादुर, उमेश कुमार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक प्रीतम सिंह जी ने डीजीपी से मिलकर भगवानपुर घटना पर एसआईटी की मांग उठाई।


More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।