मनोज सैनी
हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार द्वारा वर्तमान में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मर्यादा” के अन्तर्गत कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा आज हरकी पैडी क्षेत्र में विभिन्न घाटों पर आने जाने वाले यात्रियों से भीख मांगने वाले 31 भिखारियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध भिक्षुक अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। सभी 31 भिखारियों को मा0 न्यायालय में पेश कर भिक्षुक गृह भिजवाया गया।

हरकी पैड़ी क्षेत्र के विभिन्न घाटों से भिखारियों को पकड़ने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 मुकेश थलेडी, का0 रवि पन्त, अशोक, मान सिंह, म०का0 राजरानी, कोतवाली नगर, हरिद्वार शामिल थे।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।