मनोज सैनी
हरिद्वार। नशे के कारोबारियों ने आगामी कांवड़ मेले में नशे के सामानों का भण्डार करना शुरू कर दिया है। हरिद्वार शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस भी लगातार चैकिंग अभियान चला रही है।

चैकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान होटल सूर्योदय के पीछे नया घाट हरकी पैडी हरिद्वार के पास से श्रीमती उर्मिला पत्नी छोटे लाल निवासी हमीरपुर थाना सडपुरा जिला एटा उत्तर प्रदेश हाल निवासी तेलीवाला रूडकी हरिद्वार, श्रीमती सुनीता पत्नी प्यारे लाल निवासी हमीरपुर थाना सडपुरा जिला एटा उत्तर प्रदेश, धर्मवीर पुत्र बच्चू सिंह निवासी रामा थाना रामा जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को कुल 13 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हें आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग