ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिक नगर चौक पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, प्रशासन व भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रसी कार्यकर्ताओ द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया।

शिवालिक नगर चौक पर धरने को संबोधित करते हुए पूर्व महासचिव वरुण बालियान ने कहा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। जिस प्रकार राज्य सरकार आमजन को लूटने का काम कर रही है उसी प्रकार स्थानीय नगर पालिका व भाजपा नेता ठेली वालों, खोके वालों, छोटे व्यापारियों को लूटने पर लगी हुई है। गरीब ठेली वालों से शुल्क के नाम पर मोटी धनराशि वसूली जा रही है। कई जगहों पर भाजपा के बड़े नेताओं के करीबी लोग फर्जी रसीदें बनाकर भी उगाही करने का काम कर रहे हैं। मांग की है कि शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में वेंडिंग जोन की व्यवस्था की जाए ताकि स्थानीय लोगों की जाम से मुक्ति हो व रेडी ठेली वालों से हो रही लूट बंद हो।
धरने में अमरदीप रोशन प्रदेश महासचिव भारतीय युवा कांग्रेस उत्तराखंड, अमन कुमार जिला अध्यक्ष इंटक, महीपाल, हाजी शाहबुद्दीन, पार्षद अमित चंचल, कार्यकारी अध्यक्ष रानीपुर युवा कांग्रेस अनुज कुमार, रेखा गुप्ता, दर्शन सिंह, भूपेंद्र वशिष्ठ, अश्वनी कुमार, अनिल चौहान, रिजवान खान, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस अकरम अंसारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।