इंतजार रजा
हरिद्वार। हरिद्वार में अब बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे शहर में खुले आम गोली दाग रहे हैं। पहले खन्ना नगर, उसके बाद कनखल और अब रानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सुमन नगर में बीती रात 9:30 बजे बाइक पर जाते एक युवक को बदमाश ने गोली मार दी। जिससे युवक की हालत काफी गंभीर है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया है, जबकि बदमाश गोली मारकर फरार हो गए है।

वहीं इस मामले मे निरीक्षण के लिए पहुंचे बहादुर सिंह चौहान सीओ सदर ने बताया कि बाइक पर जाते हुए युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है, युवक के पैर में चार जगह गोली लगी है। जिसे जिला अस्तपताल ले जाया गया है। बाकी मौके पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के द्वारा सलेमपुर निवासी अताउल रहमान के पैर में गोली मारने के बाद घायल व्यक्ति की बाइक और मोबाइल लूट कर ले गए।
वही स्वतंत्र कुमार सिंह एसपी सिटी हरिद्वार ने भी देर रात सुमननगर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया बदमाशों की धर पकड़ के लिए दिशा निर्देश दिये। घायल युवक को सिटी हास्पिटल मे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया गया है।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग