मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय को किसी व्यक्ति द्वारा गोपनीय सूचना दी गयी थी कि सिडकुल क्षेत्र में फर्जी ऑन लाइन सेन्टरों द्वारा लोगों को फर्जी टीकाकरण प्रमाण पत्र बनाकर दिये जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने तुरन्त एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा को छापेमारी की कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी तथा राजस्व की संयुक्त टीम के साथ औचक निरीक्षण करने सिडकुल पहुंचे, जहां उन्होंने फर्जी टीकाकरण प्रमाण पत्र बना रहे दो फर्जी ऑन लाइन सेण्टरों- प्रो0 सोनू शर्मा मनी ट्रांसफर एंड आनलाईन केंद्र केविन केयर काला गेट के पास रोशनाबाद एवं सलमान ऑन लाइन सेण्टर पर, जिसके मालिक का फोन नं0 7017182619 है। जिस पर लाभार्थी सुनीते कुमार जिसका फोन 9719191145 है, को पूर्ण टीका करण का प्रमाण पत्र फजी तरीके से जारी करते हुए पकड़ा गया।
औचक निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि इन दोनों लोगों के पास किसी भी प्रकार का मेडिकल सम्बन्धी डिग्री आदि नहीं है तथा बिना वैक्सीनेशन हुए ही नियम विरुद्ध प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं। इनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पूर्व में भी इन्होंने इस प्रकार के फर्जी प्रमाण पत्र जारी किये हैं।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग