सुनील मिश्रा
हरीद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में नकल विरोधी कानून के समर्थन में चिन्मय डिग्री कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान,चलाते हुए हरिद्वार शहर, सुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि इससे प्रतिभावान युवाओं को अवसर मिलेंगे शनिवार को नकल विरोधी कानून के समर्थन में मध्य हरिद्वार में पदयात्रा अभियान चलाते हुए विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए युवाओं की प्रतिभाओं को सम्मान दिया है।
मुख्यमंत्री का प्रयास है कि नकल विरोधी कानून से मेधावी आगे बढ़ेंगे और देश में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विक्रम भुल्लर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है, जो भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होगा जेल की सलाखों के पीछे जाएगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता दीपांशु विद्यार्थी, चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष कार्तिक सैनी ने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू हो जाने से छात्र-छात्राएं मेहनत से अध्ययन करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मेहनत एवं लगन से करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिनव चौहान, गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व अध्यक्ष राहुल शर्मा, अमन कुशवाह, मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, अनिल पुरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, गौरव, वासु शाहरुख सलमानी, गोपी चौहान, लक्सर के मंडल अध्यक्ष सुमित भाटी और विवेक शर्मा, अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी आदि शामिल हुए।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।