Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम। कार्यक्रम से नदारद रहा कांग्रेस का दूसरा धड़ा।

मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस की तरफ से आज आर्य नगर चौक, ज्वालापुर से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा ज्वालापुर से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, हरिद्वार शहर व रानीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सतपाल ब्रह्मचारी, राजवीर सिंह, संतोष चौहान, मनोज सैनी, राजीव चौधरी, कैश खुराना, तुषार कपिल, कैलाश प्रधान, जगत सिंह रावत, बीना कपूर, मकबूल कुरेशी, नईम कुरेशी, यशवंत सैनी,अंजू मिश्रा, विमला पांडेय, राव आफाक अली, मुरली मनोहर, अमन गर्ग, वरुण बालियान, राजेंद्र श्रीवास्तव, तरुण व्यास, हिमांशु बहुगुणा, जटा शंकर श्रीवास्तव, बी एस तेजियान, बलजीत चौधरी, पार्वती नेगी सहित हजारों कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। मगर आज के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में कांग्रेस का दूसरा धड़ा नदारद रहा। जिस कारण कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई। बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस चाहे भारत जोड़ो यात्रा निकाल ले, चाहे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, मगर जब तक कांग्रेस खेमों में बंटी रहेगी तब तक कांग्रेस का भला होने वाला नहीं है। आज कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा चर्चा दूसरे कार्यक्रम से नदारद रहे दूसरे धड़े के बारें में हो रही थी। कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस में चल रही गुटबाजी खत्म की जाए, तभी आगामी चुनाव में कांग्रेस भाजपा को मात दे पाएगी।

Share
error: Content is protected !!