मनोज सैनी
हरिद्वार। पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर बुरी तरह हार चुके प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा निवासी कनखल ने अपने भतीजों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में अपने सगे भाई, 2 भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया की रामेश्वर शर्मा का पारिवारिक सम्पत्ति बंटवारे को लेकर अपने भाई के साथ पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहता है। पुलिस ने रामेश्वर की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी और रामेश्वर के भतीजे आशीष शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा ने बताया की रामेश्वर शर्मा अपनी पत्रकारिता और दामाद जो भाजपा का पार्षद है उसकी धमकी देता रहता है और 9 अप्रैल को एक पारिवारिक संपत्ति को लेकर रामेश्वर और उनके पिता राजेंद्र के बीच कहा सुनी हो गई। राजेंद्र और आशीष का आरोप है की रामेश्वर ने अपने बड़े भाई और उनके पिताजी राजेंद्र शर्मा पर हाथ छोड़ दिया जिस कारण उन्हें काफी गुस्सा आ गया। इसी गुस्से के कारण उन्होंने भी चाचा रामेश्वर को सबक सिखाने के लिए उसका भूत उतार दिया। जिसमें दोनों पक्षों को काफी चोटें आईं। आशीष ने बताया की उन्होंने भी घटना के संबंध में कनखल थाने में तहरीर दी हुई है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।