मनोज सैनी
हरिद्वार। हिंदू धर्म के नाम पर वोट बटोरने वाले भाजपा नेताओं के विकास कार्यों की पोल अब खुद भाजपा पदाधिकारी ही खोल रहे हैं। मामला हरिद्वार शहर के वार्ड नं 0- 21 शारदा नगर का है। जहां आगामी निगम चुनाव को लेकर गुटबाजी अभी से दिखाई देने लगी है और भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों ने नगर विधायक मदन कौशिक को अपना दुखड़ा सुनाया।
अपना दुखड़ा सुनाते शारदा नगर, लाल मंदिर, अर्जुन बिहार आदि भाजपा पदाधिकारियों व समर्थकों में नगर विधायक को बताया कि हम कालोनी निवासियों का सौभाग्य है कि हिन्दू धर्म का प्राचीनतम प्रतीक आर्य विरक्त वानप्रस्थ सन्यास आश्रम, शिव मंदिर, प्राचीन लाल मन्दिर, प्राचीन शिव मन्दिर, बाला जी धाम, शिव मन्दिर नहर बस्ती अनेकों एतिहासिक धार्मिक स्थल वार्ड नं -21, शारदा नगर के अर्जुन विहार, निकुंज विहार, शिव विहार, नहर पटरी बस्ती में होने के बावजूद मेन रोड पर विगत कई वर्षों से बड़े बड़े गढ़े, जगह जगह कूड़ो का ढेर लगा है, आए दिन हत्सा होता रहा है। कॉलोनी निवासी बदबू में रहने को मजबूर हैं क्योंकि कोई सुनने वाला नही है। गर्मी शुरू हो गई गंदगी के कारण मच्छरों के काटने से बीमारियां होने लगी है। जिसके फलस्वरूप कॉलोनी निवासी उपेक्षा के मद्दे नज़र लगभग 25 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल नगर विधायक श्री मदन कौशिक जी से मुलाकात कर, पार्षद प्रत्याशी उपरोक्त कॉलोनी का ही बनाया जाए क्योंकि पार्टी का यहां पर वार्ड का 80 प्रतिशत वोट वन साइड है कि पुरजोर अपील की गई है, प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ड अध्यक्ष -घनश्याम यादव, मंडल उपाध्यक्ष -धीरेन्द्र गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष -मनीषा वर्मा, सीनियर बीजेपी नेता अविनाश कौशिक जी भी मौजूद थे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।