Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कुशावर्त घाट पर तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से किया गया जनकल्याणार्थ नृसिंह यज्ञ का आयोजन। हरिद्वार में धूमधाम के साथ मनाई गई नृसिंह भगवान की पावन जयंती।

सुनील मिश्रा
हरिद्वार। नृसिंह भगवान की पावन जयंती के उपलक्ष्य में भगवान दत्तात्रेय की तपस्थली कुशावर्त घाट पर आज गुरुवार को जन कल्याणार्थ नृसिंह यज्ञ का आयोजन तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा किया गया। पूर्ण शास्त्रोक्त रीति के अनुसार प.हरिओम शास्त्री जयवाल, प.बृजेश वशिष्ठ के आचार्यत्व में भगवान नृसिंह व माँ गंगा का पूजन अभिषेक एव तदुपरांत यज्ञ का आयोजन किया गया।

 

यज्ञ में आशीष गौतम, कृष्णा सिखौला, देव मिश्रा, श्रेय वशिष्ठ, शिव कुमार बेगमपुरिये, अंकित गोस्वामी, सुरेंद्र झा, अनुज सिखौला, केशव शर्मा, माधव शर्मा, अभिषेक वशिष्ठ, गोविंद अल्हड़, नारायण झा, ऋषभ शर्मा, अंश भारद्वाज, वीर चाकलांन, यश शुक्ला, ध्रुव निगारे, सागर मिश्रा, निशांत कीर्तिपाल, आशु झा, मोहित झा, नमन, शिवम, नामित, शानू, आकाश, शिवांश झा, शिवांश शर्मा, अर्चित वशिष्ठ, अर्चित शर्मा, मनीष झा, वाशु शर्मा आदि सैकड़ो तीर्थ पुरोहितों ने यज्ञ में आहुति डाली। इस अवसर पर आचार्य हरि ॐ शास्त्री जयवाल ने बताया कि तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से जन कल्याण की भावना से इस यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायती धड़ा फिराहेडियांन के अध्यक्ष उमा शंकर वाशिष्ठ ने नृसिंह जयंती के अवसर पर उपस्थित तीर्थ पुरोहितों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विष्णुजी के चतुर्थ अवतार नृसिंह जी ने हिरण्यकश्यपु के अधर्म अत्याचार का अंत करके भक्त प्रह्लाद की रक्षा कर धर्म की स्थापना कर बुराई का अंत किया था।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!