मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम महपौर श्रीमती अनिता शर्मा ने आज भल्ला कॉलेज, हरिद्वार में जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि कॉलेज में लगभग 8-10 पेड़ बिना उनकी अनुमति लिए काट लिए गए। इतना ही नहीं कॉलेज में बच्चों के लिए साइकिल खड़ी करने का स्टैंड भी तोड़ दिया गया है। इस पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई।
पाठकों को बताते चलें कि इससे पूर्व महापौर ने भाजपा कार्यालय देवपुरा के निकट निगम की संपत्ति पर बिना अनुमति के रह रही महिला द्वारा एनजीओ की आड़ में व्यवसायिक गतिविधियां करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इतना ही नहीं उक्त संपत्ति पर बिजली चोरी भी की जा रही थी और आज महापौर ने भल्ला कॉलेज में निरीक्षण कर पेड़ों का कटा होना पाया साथ ही साथ बच्चों के साइकिल खड़े करने वाला स्टेंड भी टूटा हुआ पाया। जिस पर महापौर ने अपनी कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा। पार्षद उदयवीर चौहान, जफर अब्बासी, सुहेल कुरेशी, तहसीन अंसारी, पुनीत कुमार, जतिन हांडा, देवेश गौतम, नितिन कौशिक, गौरव चौहान, मनोज जाटव,सुनील कुमार,समर्थ अग्रवाल, नावेद अंसारी, शुभम अग्रवाल, सपना सिंह, वसीम सलमानी, करण सिंह राणा, बृजमोहन बड़थ्वाल, हरद्वारी लाल, सागर निषाद, विकास चौहान, जगदीप अस्वाल, राजकुमार ठाकुर, सुरेंद्र सैनी, सत्येंद्र शर्मा, आकाश बिरला, रजत कुमार, दिव्यांश अग्रवाल,दिलशाद मंसूरी,अमित रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
More Stories
नगर निगम हरिद्वार की निर्वाचित मेयर किरण जैसल और 60 पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ।
कांग्रेसी नेताओं ने दी पुलिस को चेतावनी। कहा भाजपा नेताओं के दबाव में पार्टी के निर्दोष कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज किया तो बड़े आंदोलन को बाध्य होगी कांग्रेस।
हिस्ट्री शीटर (जिला बदर) के समर्थन में उतरे भाजपाई, नाजायज दबाव बनाने हेतु पार्षद अपने समर्थकों के साथ कनखल थाने में जुटे।