
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रानीपुर विधानसभा चौक बाजार के मंडल अध्यक्ष पद पर मोहित शर्मा को नियुक्त किए जाने का सभी वर्ग के लोगों ने स्वागत किया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की ओर से जारी पत्र में मंडल अध्यक्ष पद पर मोहित शर्मा एव विनय श्रोत्रिय को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित करते हुए इनके नामों की घोषणा की गई। जिसका सभी ने स्वागत किया। रानीपुर विधानसभा चौक बाजार के मंडल अध्यक्ष पद पर मोहित शर्मा के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पुरोहित समाज में खुशी की लहर दौड़ गई एवं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने अपने अपने माध्यम से मोहित शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। बधाई देने वालों में रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्रीकांत वशिष्ठ, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पंडित नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणि, श्री गंगा सेवक दल के सचिव उज्ज्वल पंडित, धडा पंचायत फिराहडियान के अध्यक्ष पंडित उमा शंकर वशिष्ट, मंत्री सचिन कौशिक, अध्यात्म चेतना संघ के संस्थापक पंडित करुणेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, विनय श्रोत्रिय, भाजपा पार्षद अंकुर मेहता, पार्षद योगेंद्र अग्रवाल, पार्षद विपिन शर्मा, शशिकांत वशिष्ठ, योगेंद्र सैनी, भाजपा नेता अंकुर पालीवाल, आलोक चौहान, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री सुधीश श्रोत्रिय, व्यापार शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विकी तनेजा आदि कई गणमान्य लोगों ने अपनी ओर से बधाई प्रदान की। अपने मनोनयन पर मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा ने हरिद्वार भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल एवं प्रदेश संगठन का तहे दिल से आभार प्रकट किया है।
More Stories
तहसील दिवस: 40 समस्याओं में से 17 का मौके पर ही निस्तारण।
नदियों/तालाबों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क
कल 6 अगस्त को भी समस्त विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों में रहेगी छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश