मनोज सैनी
हरिद्वार। दक्षिण काली मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 कौलाचार्य परम सिद्धेश्वर अमरा गुरू परम पूज्य बाबा कामराज जी महाराज की जयंती महोत्सव पूरे विधि विधान और धूमधाम से मनाया गई।
परम पूज्य बाबा कामराज जी की जयंती पर निरञ्जन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर परमपूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज ने सर्वप्रथम पूरे विधि विधान से चरण पादुका का अभिषेक और पूजन किया।

पूजन के पश्चात पूज्य गुरू जी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी को और से साधु संतो, गरीब, मजदूर, दिनहीन हजारों भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें बाबा के संत महात्माओं के अतिरिक्त हजारों भक्तों सहित गरीब, मजदूर, भिखारियों ने लाइन में लगकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

More Stories
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।