सुनील मिश्रा
हरिद्वार। उड़ीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में एक और जहां पूरा देश गमगीन है वहीं हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने भी रेल हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। तीर्थ पुरोहितों ने रेल हादसे में दिवंगत हुई आत्माओं की शांति के लिए शांति पाठ का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत आत्माओं को 2 मिनट का मौन रख कर उनके मोक्ष की माँ गंगा से प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि देने वालो में हरि ॐ शास्त्री जयवाल, उमाशंकर वशिष्ठ, आशीष गौतम, देवांश पंडा, अरविंद मिश्रा, नमित शर्मा, शिवम जयवाल, कैलाश द्विवेदी, सूरज वशिष्ठ, शिव कुमार बेगमपुरिया,अश्वनी सीखोला, कमल मोलातीये, हरिकांत अल्हड़,गंगाराम आचार्य, शांतनु सीखोला, अवधेश सरैया, विनीत दलाल, दीपक भट्ट, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।