मनोज सैनी
हरिद्वार। पुराने रानीपुर मोड़ पर एवलॉन यूनीसेक्स सैलून का उद्घाटन हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अनिता शर्मा ने कहा की एवलोन सैलून निश्चित ही लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उन्हें अच्छी से अच्छी सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने सैलून मालिक समीर व शेखर को अपनी शुभकामनाएं भी दी।
सैलून मालिक समीर ने बताया की सैलून में ग्राहक को पूर्ण संतुष्टि के साथ सेवाएं प्रदान की जायेंगी। इसके साथ साथ उन्होेने बताया कि सैलून में पुरुष और महिलाओं सहित बच्चों के लिए भी पूरी व्यवस्था है। महिलाओं के लिए अलग से एक सुरक्षित माहौल भी मिलेगा जिसमें केवल महिलाएं ही उनकी सेवा करेंगी। सैलून में काम करने वाली पूजा ने बताया की सैलून में महिलाओं के लिए नेल एक्सटेंशन की सेवा भी उपलब्ध हैं।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।