सुनील मिश्रा
हरिद्वार। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जहां एक और पूरा देश खुशी मना रहा है, वहीं आज श्री गंगा सभा की ओर से भी हर की पौड़ी पर मां गंगा का पूजन कर खुशी मनाते हुए मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पंडित नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के समस्त वैज्ञानिकों को अपनी ओर से बधाई देते हुए समस्त भारत वासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
[yotuwp type=”videos” id=”sMz3Ke-RaBM” ]
बधाई देने वालों में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण मंत्री विकास प्रधान, सचिव वीरेंद्र कौशिक, सचिव अवधेश कौशिक, गंगा सेवक दल सचिव उज्ज्वल पंडित,विश्वास शिवपुरी आदि सहित अन्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।

More Stories
ज्वालापुर का प्रसिद्ध प्राचीन गुघाल मेला कल मंगलवार 22 सितंबर से प्रारम्भ।
कांग्रेस ओबीसी विभाग ने भेजा राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। जनगणना में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट वर्गीकरण सुनिश्चित करने की मांग की।
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।