सुनील मिश्रा
हरिद्वार। श्री रामलीला समिति चौक बाजार ज्वालापुर द्वारा विजयदशमी उत्सव मनाए जाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है श्री रामलीला समिति चौक बाजार द्वारा मंगलवार 24 अक्टूबर को गंग नहर पुल जटवाड़ा ज्वालापुर में विराट दशहरा महापर्व मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में रावण एवं मेघनाथ के विशाल पुतलो का दहन किया जाएगा। इस बारे में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शशिकांत वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रावण पुतला दहन कार्यक्रम में मेरठ से आए बाहरी एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करते हुए कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कमेटी ने बाहर के कारीगरों द्वारा 60 फीट के रावण का और 50 फीट के मेघनाथ का विशाल पुतला बनवाया है। कार्यक्रम के दौरान बाहर से मंगवाई गई फैंसी आतिशबाजी का भी जोरदार कार्यक्रम होगा। इस दौरान पुतला दहन स्थल पर रामलीला समिति के निर्देशन में राम रावण युद्ध का भव्य मंचन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के महामंत्री शिवम अंगार सोडिया संयोजक सुबोध बंसल सुधीर शर्मा डॉ अनिल कुमार प्रशांत चौहान विजय गुप्ता चंद्र मोहन विद्याकुल शिवम बंसल गजेंद्र वर्मा सागर वशिष्ठ आदि कमेटी के लोग जी जान से जुटे हुए हैं। वही शनिवार को हुए रामलीला के रंग मंच पर अंगद रावण संवाद एवं रामेश्वर पूजन का मंचन किया गया जिसमें अंगद का अभिनय प्रशांत चौहान रावण का अभिनय अंकुर मिश्रा तथा मेघनाथ का पाठ कमल तनेजा के द्वारा किया गया जिसको सभी ने सराहा रंग मंच पर आए मुख्य अतिथि हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती अनीता शर्मा मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पंडित श्रीकांत वशिष्ठ डॉ अजय तुम्बडिया ने रामलीला मंचन से पूर्व भगवान राम लक्ष्मण की आरती कर श्री रघुनाथ जी का आशीर्वाद लिया।

More Stories
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।