क्राइम ब्यूरो
हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महिला सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि मौके से दो पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ईको टाउन फेस 3 डहरिया में बीती रात छापा मारा गया।जहां किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाने वाली पूजा सिंह पत्नी अर्जुन सिंह निवासी ग्राम मालखेती ग्राम वि. स. गोदावरी वार्ड नंबर 10 जिला कैलाली नेपाल हाल निवासी फेज-03 ईको टाउन डहरिया टी.पी. नगर हल्द्वानी व गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम ताजपुर पी/ओ किरमचा मिलक रामपुर यूपी हाल निवासी कत्या फैक्ट्री रामपुर रोड हल्द्वानी को गिरफ्तार किया गया तथा 4 महिलाएं जिनमे एक नेपाली मूल की महिला मौके पर मिलीं और एक अन्य महिला पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि ईको टाउन फेस 3 डहरिया में लीला कटियार का घर जिसे अभियुक्ता पूजा सिंह द्वारा 8 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमें उसके द्वारा यहां यह धंधा चल रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी पूजा सिंह व अभियुक्त गौरव कुमार को धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया जबकि महिला पीड़ितों को काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मकान मालिक लीला द्वारा किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत पांच हजार का नगद चालान किया गया है। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी ऑप्स नैनीताल नितिन लोहनी, उपनिरीक्षक दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल मौजूद रहे।

More Stories
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।