मनोज सैनी
देश के 5 राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम व तेलंगाना में नई विधानसभा के लिए राज्य के मतदाताओं ने उम्मीदवारों का भाग्य वोटिंग मशीन में बंद कर दिया है। तेलंगाना में आज मतदान के खत्म होने के बाद ही अलग-अलग चैनलों पर एग्जिट पोल्स जारी किए जा रहे हैं।राजस्थान और छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा और तेलंगाना में बीआरएस सत्ता पर काबिज है। तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस इतिहास रचने जा रही है। मतगणना से पूर्व अधिकतर राज्यों के एग्जिट पोल में कांग्रेस की बढ़त दिखाई जा रही है मगर टुडे चाणक्य द्वारा मध्य प्रदेश में किया गया एग्जिट पोल सबको चौंका रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में फिर से बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। 151 सीटों के पर जीत दर्ज कर बीजेपी फिर से सत्ता में आने वाली हैं वहीं कांग्रेस के खाते में 74 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। अन्य के खाते में 5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
जबकि टुडे चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना की 119 सीटों में कांग्रेस रिकॉर्ड बनाते हुए 71 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। बीआरएस के खाते में 33 सीटें जाती नजर आ रही है। बीजेपी को इस बार बढ़त है, भाजपा को तेलंगाना में 7 सीटों पर जीत दर्ज कर रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 8 सीटें आ सकती हैं।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य में टुडे चाणक्य के मुताबिक 90 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 57 सीटों पर कब्जा जमाते हुए विधानसभा चुनाव 2023 जीतने जा रही है। वहीं बीजेपी के खाते में 33 सीटें जाती हुई नजर आ रही है।
जबकि राजस्थान में भी टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में 199 सीटों में से कांग्रेस को 101 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा को 89 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
More Stories
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सिलेंडर रिसाव से 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल।
जिलाधिकारी के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही।
डीएम ने जनपद हरिद्वार की 5 बड़ी रजिस्ट्रियों का किया स्थलीय निरीक्षण, पाई कमियां, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की दिए निर्देश।