मनोज सैनी
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा व गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने देश को संविधान के माध्यम से बोलने का अधिकार दिया, महिलाओं को संविधान के माध्यम से समाज में समानता का अधिकार दिया।
वरिष्ठ नेता वीरेंद्र श्रमिक और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने संविधान का निर्माण कर पूरे विश्व में भारत का लोहा मनवाया।
वरिष्ठ नेता बी.एस तेजियान और कैलाश प्रधान ने कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने 2 वर्ष से ज्यादा समय में संविधान का निर्माण किया जिससे हमारा सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त हुआ।
गोष्ठी में मुख्य रूप से ब्लाॅक अध्यक्ष अमित नौटियाल, विकास कुमार, शुभम जोशी, मनोज जाटव, मनोज सैनी, करण सिंह राणा, बलराम गिरि कड़क, पवन शर्मा, राकेश गुप्ता, सोनू शर्मा, शानू गिरि, ओम प्रकाश आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।