मनोज सैनी
हरिद्वार। बहादराबाद थाने में मुकेश कुमार पुत्र श्री हरिराम, निवासी रोहलकी किशनपुर ने 21 जनवरी को बहादराबाद बाईपास स्थित देशी ठेके से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी जिस पर थाना बहादराबाद हरिद्वार में मु0अ0सं0- 15/24 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22 जनवरी को जय मैक्सवैल तिराहे के पास से भागने का प्रयास कर रही चोरी बाइक सवार दंपत्ती संजय पुत्र श्रीराम नि0 नियर सलेमपुर चौक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार मूल निवासी नगला गन्ना करनावाला थाना धामपुर बिजनौर उ0प्र0, सोनी पत्नी संजय नि0 नियर सलेमपुर चौक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार मूल निवासी नगला गन्ना करनावाला थाना धामपुर बिजनौर उ0प्र0 को दबोच लिया। दंपत्ति को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।