मनोज सैनी
लक्सर। हरिद्वार पुलिस ने बिना बताए घर से गई 3 नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बताते चलें कि रायसी चौकी पर पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापपुर थाना कोतवाली लक्सर निवासी 3 नाबालिग लड़किया 5 फरवरी को समय करीब 11.00 बजें घर से बिना बताये कही चली गयी हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों को चेक करते बहादराबाद ब्रहमपुर हरिद्वार क्षेत्र से उक्त तीनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।