मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा संगठनात्मक रूचि व दीर्घ अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने नितिन यादव रघुवंशी को मायापुर ब्लॉक का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। यादव को मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करते हुए आशा की है कि यादव अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।
दूसरी और नितिन यादव यदुवंशी को अखिल भारतीय कांग्रेस हरिद्वार मायापुर का कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बनाएं बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सैनानी संग्राम उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा नितिन यादव यदुवंशी को कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होंगा।
कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने कहा सभी को साथ में लेकर चलेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्यासी को अपने क्षेत्र से विजय बना कर आगे भेजेंगे। स्वागत करने वालो में युवा विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आर्यन राठौर, ओम पहलवान, शुभम जोशी, ओम पहलवान, ऋषभ वशिष्ठ,करण सिंह राणा,मोनू राजपूत, सतेंद्र दुबे, हरी नारायण, संजय राजपूत, कुश पाण्डे आदि ने स्वागत किया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।