मनोज सैनी
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 और इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव एवं उप चुनाव के मध्येनजर 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) की सुबह सात बजे से एक जून 2024 (शनिवार) की शाम 6.30 बजे तक के लिए एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। इस अवधि में सभी लोकसभा क्षेत्रों मेें एग्जिट पोल के नतीजों का प्रकाशन एवं प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एग्जिट पोल करना और एग्जिट पोल के परिणामों को समाचार पत्रों में प्रकाशित या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना या किसी अन्य तरीके से प्रचार-प्रसार करना पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध मतदान के लिए नियम समय के आरंभ होने से लेकर मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद तक जारी रहेगा। इस आदेश के उल्लंघन पर दो साल की सजा और जुर्माना का प्रावधान है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।