मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नए आपराधिक क़ानून भारतीय न्याय सहिंता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में आमजन को जागरूक करने हेतु अपने अपने थाना क्षेत्रों में रैली, जागरूकता अभियान कार्यक्रम, गोष्ठी, पेंपलेट आदि के माध्यम से आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।


जिसके अनुपालन में ज्वालापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत पेम्पलेट वितरित कर आमजन को नए कानूनों के संबंध में जागरूक किया जा था है। आगे भी जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

More Stories
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित। हरिद्वार से संजय पालीवाल और संतोष चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष।
SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: आलोक शर्मा