मनोज सैनी
हरिद्वार। भाजपा सरकारों द्वारा कांवड़ियों के प्रति दिखाई जा रही उदारता ने कई उत्पाती कांवड़ियों को बढ़ावा देने काम कर दिया है। जहां हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर क्षेत्र के सीओ को डाक कांवड़ियों द्वारा टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने की खबर मिली तो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात देखने को मिला है।
यहां मधुबन बापूधाम क्षेत्र के दुहाई के पास कांवड़ियों की लेन में पुलिस की गाड़ी घुसने बाद हंगामा मच गया। गुस्साए कांवड़ियों ने बोलेरो गाड़ी में पहले जमकर तोड़फोड़ फिर उसे मिलकर पलट दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनों की संख्या में मौजूद कांवड़िए पुलिस की गाड़ी को पलट रहे हैं। कुछ के हाथ में हाकी, लाठी और कांवड़ है, जिससे वह गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में पुलिस के सायरन बजने की आवाज भी रही है लेकिन बवाल काट रहे लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।
उत्पाती क्वांवड़ियों द्वारा की जा रही घटनाओं को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स योगी और धामी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं और यूपी और उत्तराखंड के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

More Stories
परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान, 160 के किये चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया विभिन्न मिठाई दुकानों, निर्माण इकाइयों एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण। 80 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट।
चोरी करने वाले गैंग सदस्य को दो वर्ष की कैद, जुर्माना भी लगाया।